हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों ने फिर प्रवासी मजदूरों पर की गोलीबारी, एक हफ्ते में दूसरा हमला

विज्ञापन

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बार फिर आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया है। कल देर शाम आतंकियों के हमले में दो प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घटना अनंतनाग शहर के लाल चौक इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों के हमले में दो प्रवासी मजदूर लहूलूहान हो गए। घायल मजदूरों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान 20 साल के अक्षय और 20 साल के सौरव के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं।

वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब रहे आतंकी

बताया जा रहा है कि मजदूरों को निशाना बनाए जाने की सूचना के बाद सेना ने हमले वाले इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान चलाया, लेकिन आतंकवादियों का कोई पता नहीं चला।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घटना के बारे में ट्वीट किया, ”आतंकवादियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।”

 

और पढ़िए – आतंकी संबंधों के आरोप में तीन सरकारी अधिकारी बर्खास्त

एक हफ्ते के अंदर प्रवासी मजदूरों पर हमले का दूसरा मामला

अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे अनंतनाग जिले में बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी गई है। महज एक हफ्ते के अंदर दक्षिण कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले का ये दूसरा मामला है। इससे पहले पिछले हफ्ते गुरुवार को आतंकवादियों ने शोपियां जिले में तीन गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमला किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें