आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में LOC पर सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने गुरुवार को घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सुरक्षाबलों की ओर से कार्रवाई जारी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार की नियंत्रण रेखा पर जब्दी इलाके में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। आतंकी को देखने के बाद सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें आतंकी मारा गया।
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने तंगधार के जब्दी इलाके में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया था। इसकी पुष्टि के बाद घुसपैठिए के खिलाफ कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान घुसपैठिए का शव मिला है, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।
2022 में 172 दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने किया था ढेर
सुरक्षाबलों के आतंक विरोधी अभियान में साल 2022 में 172 आतंकवादियों को मार गिराया था। पिछले साल घाटी में अलग-अलग इलाकों में कुल 93 जगहों पर मुठभेड़ हुई थी। ADGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया था कि घाटी में हुए मुठभेड़ों में लश्कर-ए-ताइबा और उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) 108 आतंकी मारे गए। जैश-ए- मोहम्मद के 35, हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के 22, अल बद्र के चार से तीन अंसार गजवा तुल हिंद के तीन आतंकी ढेर किए गए।
2022 में आतंकवादी हमलों और मुठभेड़ों में जम्मू कश्मीर पुलिस (जेकेपी) के 14 कर्मियों समेत 26 सुरक्षाबल शहीद हुए थे। घाटी में 2022 में आतंकवादियों ने 29 नागरिकों की जान ली थी। इनमें से छह हिंदू, तीन कश्मीरी पंडित और 15 मुसलमान शामिल शामिल थे जबकि अन्य आठ लोग दूसरे राज्यों के थे।
संबंधित खबरें
'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
22 mins agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
53 mins agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
2 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
3 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoLIVE: ECI कार्यालय की ओर मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines