Jammu-Kashmir (पंकज शर्मा) : जम्मू-कश्मीर में राजौरी पुलिस ने शनिवार को आतंकियों के एक मददगार को पकड़ा है। आरोपी पर पीएसए यानी सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़ा गया शख्स ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) है। वह आतंकियों के संपर्क में था।
ओजीडब्ल्यू की पहचान वकार हुसैन बजरान पुत्र मनिर हुसैन निवासी ग्राम भंगई तहसील थानामंडी राजौरी के रूप में हुई है। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक, आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है और अपनी गिरफ्तारी तक आतंकवादी संगठनों के लिए सक्रिय मार्गदर्शक/सुविधाकर्ता के रूप में काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: सुरक्षित इलाके में आतंकी हमला कैसे हुआ, महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाते हुए कहा- सच सामने आना चाहिए
सऊदी में आतंकियों के संपर्क में आया
इससे पहले उसने खाड़ी देशों अर्थात सऊदी अरब का भी दौरा किया था और जहां से वह आतंकवादी संगठन के संपर्क में आया और आतंकवादी संगठन को खाने-पीने का सामान मुहैया कराता था।
पुंछ और राजौरी में तलाशी अभियान तेज
बता दें कि पुंछ में आतंकी हमले के बाद राजौरी और पुंछ में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुंछ और राजौरी में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल के करीब 2 हजार जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। हाल ही में एंटी फासिस्ट फ्रंट नाम के एक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली और दो फोटो भी जारी किए। हालांकि सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से होने का संदेह है।
और पढ़िए – Sabse Bada Sawal: कर्नाटक की लड़ाई ‘सांप’ और ‘विषकन्या’ पर क्यों आई? देखिए सबसे बड़ी बहस
शहीद हुए थे पांच जवान
20 अप्रैल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ से गुजरने वाले सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिससे पांच सैनिकों की मौत हो गई। सभी जवान राष्ट्रीय राइफल्स के थे। वे इफ्तार पार्टी के लिए फल और अन्य सामान ले जा रहे थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
16 mins agoकुछ ही देर में PM जारी करेंगे किसान योजना की 24वीं किस्त, चेक करें स्टेटस
19 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines