Jammu-Kashmir News : पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ की नाकाम कोशिश की जा रही है, लेकिन बार्डर पर मुस्तैद भारतीय सेना के जवान हर बार आतंकियों को उलटे पांव लौटने के लिए मजबूर कर देते हैं। पाकिस्तान कभी आतंकवादी तो कभी ड्रोन से हथियार भेजा रहा है। आखिर पाकिस्तान क्या करना चाहता है? इस बीच अखनूर सेक्टर में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन सीमा पार करते हुए भारत में घुसा। अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास ड्रोन से कुछ हथियार और गोला-बारूद गिराए गए थे। इस पर सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और खतरनाक हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने छह आईईडीएस, एक ग्रेनेड, एक पिस्टल, 30 गोलियां और 35 हजार कैश बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir में आतंकी हमला, सेना के 4 जवान शहीद
पाकिस्तान से आए ड्रोन पर विशेष नजर
बार-बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद पाकिस्तान ने अब हथियारों की सप्लाई करने का नया रास्ता अपनाया है। पाक ड्रोन के जरिये भारत में बैठे अपने लोगों के लिए हथियार और कैश भेज रहा है। हमारे देश के जवानों ने पाकिस्तान की इस करतूत को भी पकड़ लिया है, इसलिए अब पाक से आने वाले हर ड्रोन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अखनूर सेक्टर में मारा गया था एक आतंकी
आपको बता दें कि एक दिन पहले आईबी के अखनूर सेक्टर में 4 आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। इस पर भारतीय सेना ने गोलीबारी की, जिसमें एक आतंकवादी ढेर हो गया था। इसके बाद ये आतंकवादी मारे गए साथी के शव को घसीटते हुए नजर आए थे। अंत में सुरक्षा बलों की गोलीबारी से आतंकियों को वापस लौटना पड़ा। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया था।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines