Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu & Kashmir) के हाथ मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने श्रीनगर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्क-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई है। तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला है कि श्रीनगर में अपने कैडर को मजबूत करने के लिए धन जुटाया गया था। पैसा जुटाने का निर्देश पाकिस्तान से आया था। जम्मू-कश्मीर में इस धन से बड़ी वारदात करने की साजिश रची जा रही थी।
4 दिन पहले पकड़े गए थे जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी
4 दिन पहले तीन फरवरी को सेना के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 6 आतंकवादियों को पकड़ा था। उनके कब्जे से 4 UBGL गोले, 446 M4 राउंड, 30 AK-47 राउंड, 2 मोर्टार शेल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।
जांच के दौरान सामने आया था कि आतंकवादी अभियुक्त आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीमा पार के आतंकी संचालकों के संपर्क में थे।
आतंकी संगठन टीआरएफ ने दी अंजाम भुगतने की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। मइसम्मा, सुंजवां, बठिंडी और नरवाल बाईपास इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पर हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे। लोग अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। वहीं, इस कार्रवाई के बाद आतंकी संगठन टीआरएफ ने अधिकारियों को अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
यह भी पढें: Terror Threat: आतंकी हमले की धमकी वाला मेल मिला; NIA और मुंबई पुलिस ने शुरू ऑपरेशन
संबंधित खबरें
सरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
3 mins agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
1 hr agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
2 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
2 hrs agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
3 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
4 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
5 hrs agoLIVE: असम के डिब्रूगढ़ में ऑयल इंडिया के टैंक फार्म में लगी आग, एक की मौत
6 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
6 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines