Online Job Fraud : जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर 13 युवाओं को बचाया है। ये युवा म्यांमार से संचालित एक साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट का शिकार हो गए थे। यह घटना उन लोगों से जुड़ी है, जो नौकरी की तलाश में ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं।
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ताहिर अशरफ ने बताया कि इन युवाओं को किस तरह ऑनलाइन धोखाधड़ी के जाल में फंसाया गया। उन्होंने कहा, “हर दिन, हम नौकरी दिलाने वाले तमाम ऑनलाइन फ्रॉड के मामले देखते हैं। इस मामले में, एक बड़े रैकेट का संचालन किया जा रहा था।”
कैसे सामने आया मामला?
हाल ही में श्रीनगर में एक परिवार को अज्ञात व्यक्तियों से कई कॉल आए, जिनमें उनके बेटे की रिहाई के लिए लगभग पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। कॉल करने वालों ने बताया कि लड़के को म्यांमार में अगवा कर लिया गया है। परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उनका बेटा नौकरी के लिए थाईलैंड गया था, लेकिन जब फिरौती की कॉल आई, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मामले को काउंटर इंसर्जेंसी विंग (CIK) को सौंप दिया।
कैसे फंसे ये युवा?
- फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लुभावने नौकरी की जानकारी प्रसारित की गई।
- थाईलैंड में डाटा एंट्री की नौकरी देने की बात कही गई।
- फ्रॉड लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ।
- उन्हें असली टिकट भेजे गए, जिससे लगा कि यह कोई ठगी नहीं, बल्कि एक वास्तविक नौकरी है।
- थाईलैंड पहुंचने पर उन्हें एहसास हुआ कि वे जाल में फंस चुके हैं।
कैसे किया गया शोषण?
एसएसपी ताहिर अशरफ ने बताया, “उन्हें मजबूर किया गया और कई तरह के अवैध काम करवाए गए। बाद में, इन्हीं चीजों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा।”
जब खुफिया एजेंसियों को इन युवाओं की दुर्दशा का पता चला, तो इस मामले को नई दिल्ली में सर्वोच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इसके बाद एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 13 युवाओं को सुरक्षित वापस लाया गया।
पुलिस की चेतावनी
एसएसपी अशरफ ने अभिभावकों और युवाओं से ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम युवाओं को सलाह देते हैं कि वे सोशल मीडिया पर जालसाजों द्वारा बिछाए गए जाल में न फंसें।”
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
8 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines