Jammu-Kashmir: अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल और पुलिस के जवान अलर्ट पर हैं। गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है।
आशंका है कि आतंकियों ने किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। अमरनाथ यात्रा को लेकर लखन बॉर्डर से बाबा बर्फानी की गुफा तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पाकिस्तान की दवाएं भी बरामद
अधिकारियों ने कहा कि सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप बरामद की। उन्होंने कहा कि बरामदगी, जिसमें स्टील कोर बुलेट भी शामिल है। सैनिकों ने एक विशेष इनपुट पर सरला में तलाशी अभियान शुरू किया। जिससे एक एके -47 राइफल, नौ मैगजीन, 468 स्टील कोर और सामान्य राउंड, दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 60 राउंड और छह ग्रेनेड से भरे दो बैग बरामद हुए। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान निर्मित दवाएं भी बरामद की गईं।
सेना की मदद से पुलिस ने भी मखयाला और बैंच गांवों में संदिग्ध गतिविधि की खबरों के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि आखिरी रिपोर्ट आने तक तलाशी अभियान जारी था।
तीन तस्कर पकड़े गए
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में मंगलवार को दो किलोग्राम हेरोइन सहित बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। पुलिस ने कहा कि इस अभियान में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: गुजरात के जखाऊ पोर्ट से आज रात टकराएगा बिपरजॉय, विनाशकारी तूफान के सामने चट्टान की तरह खड़ी सेना
संबंधित खबरें
राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
17 mins ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
1 hr agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
3 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
4 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
11 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
13 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
14 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines