Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को रिटायर एसएसपी मोहम्मद शफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे उस समय मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस बर्बर कृत्य के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
‘पूर्व पुलिस अधिकारी की मौत से पहुंचा गहरा दुख’
मनोज सिन्हा ने कहा कि मस्जिद में नमाज अदा करते पूर्व पुलिस अधिकारी पर हुए आतंकी हमले से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने हमले को कायरता पूर्ण कृत्य करार दिया।
बता दें कि पूर्व पुलिस अधिकारी की बारामूला जिले के गंतमुल्ला में नमाज अदा करते समय गोली मार दी गई। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
2012 में रिटायर हुए थे शफी
शफी के छोटे भाई अब्दुल करीम मीर ने कहा कि वे एएसपी के पद थे और 2012 में रिटायर हुए थे। वे प्रतिदिन अजान के लिए मस्जिद जाया करते थे। हालांकि, इस सुबह उनकी आवाज अजान देते समय अचानक रुक गई। हमें पहले तो लगा कि माइक्रोफोन ने काम करना बंद कर दिया। हालांकि, बाद में यह जानकर हमें बहुत गहरा सदमा लगा कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: ‘सेना या पुलिस से खत्म नहीं होगा आतंकवाद’, फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी
बता दें कि घटना के बाद तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी गई। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बारामूला के गंतमुल्ला में मस्जिद में अजान करते समय रिटायर पुलिस अधिकारी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
यह भी पढ़ें: ‘यह PM Modi का भारत है, जहां सफाईकर्मियों की पूजा की जाती है’; दयानिधि मारन के बयान पर BJP का पलटवार
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines