आसिफ सुहाफ, श्रीनगर
Lashkar-e-Taiba terrorist killed in Pulwama: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के अरिहाल इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात आतंकवादी मारा गिराया है। शीर्ष पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को पुलवामा के अरिहाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया।
सुरक्षा बलों ने की जवाबी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ के साथ पुलिस तुरंत इलाके में पहुंची और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। फिर सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
https://twitter.com/shintre_kedar/status/1730274897962922068
लश्कर-ए-तैयबा का एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया
घंटों चली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा का एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा- आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ऑपरेशन आईडी अभी भी जारी है। बता दें कि हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं।
चर्चित रहा है पुलवामा
बता दें कि जम्मू कश्मीर का पुलवामा काफी चर्चित रहा है। 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिला पर पुलवामा में कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें 40 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हालांकि भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया। भारत ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
43 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
59 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines