Omar Abdullah: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक कैंपेन शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ‘जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाएगा, तब तक चुप नहीं बैठने वाले हैं। अगर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा, तो इसके लिए हम घर-घर जाकर सिग्नेचर कैंपेन शुरू करने वाले हैं। इमर अब्दुल्ला की सरकार के खिलाफ ये नाराजगी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अब सीधे जनता से बात की जाएगी।
सिग्नेचर कैंपेन शुरू करने का ऐलान
सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा अभी तक नहीं दिए जाने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘अब खत लिखने का वक्त नहीं बचा है, अब केवल जनता से बात की जाएगी। इसके लिए घर-घर जाकर सिग्नेचर कैंपेन शुरू करने वाले हैं।’
ये भी पढ़ें: क्या जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला है पूर्ण राज्य का दर्जा? कयासों पर आया CM उमर अब्दुल्ला का बयान
उन्होंने कहा कि ‘मैं तब तक चुप नहीं बैठने वाला जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता है।’ उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा देने पर कहा कि ये जम्मू-कश्मीर की तरक्की और खुशहाली के लिए बहुत जरूरी है।’
‘केंद्र सरकार तक पहुंचेगी आवाज’
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ‘यह कैंपेन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। मंत्री खुद लोगों के पास जाकर साइन कराएंगे। जनता से बात की जाएगी। राज्य के लोगों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचेगी। उमर अब्दुल्ला ने आर्टिकल 370 हटाए जाने पर कहा कि ‘इन 6 सालों में बहुत कुछ बदला है।
जम्मू-कश्मीर आज एक केंद्र शासिक प्रदेश है। 370 हटाकर हमारा झंडा और संविधान हमसे छीन लिया गया। अब राज्य का दर्जा मिलना भी एक महज सपना ही बनकर रह गया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा मिलना हमारा हक है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में मजार-ए-शुहदा पर गरमाई सियासत, दीवार फांदकर पहुंचे सीएम, बोले- ‘हम उनके गुलाम नहीं’
संबंधित खबरें
'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
1 hr ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
3 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
4 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
4 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
4 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
12 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
13 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
14 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
14 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines