New Parliament House: नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को करेंगे। उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले शुक्रवार को नए संसद के खूबसूरती को बयां करने वाला वीडियो सामने आया। इस नए संसद की खूबसूरती के नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कायल हो गए हैं। जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नया संसद भवन आज की आवश्यकता थी। यह बहुत प्रभावशाली दिखता है।
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा कि एक पल के लिए उद्घाटन के मुद्दे पर होहल्ले से अलग यह भवन स्वागत योग्य है। पुराने संसद भवन ने हमारी अच्छी सेवा की है, लेकिन कुछ वर्षों तक वहां काम करने वाले व्यक्ति के रूप में हममें से बहुत से लोग अक्सर नए और बेहतर संसद भवन की आवश्यकता के बारे में आपस में बात करते थे। देर आए दुरुस्त आए बस इतना ही कहूंगा और यह बहुत प्रभावशाली लग रहा है।
उमर की पार्टी ने किया है बायकॉट
बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस उन 21 विपक्षी दलों में शामिल है, जिन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भवन का उद्घाटन करने पर आपत्ति जताते हुए इस महत्वपूर्ण समारोह से बायकॉट किया है।
नए संसद भवन में आधुनिकता और पारंपरिक वास्तु कला का संगम
नई दिल्ली के मध्य में स्थित पुराना संसद भवन जहां गोलाकार है, वहीं नई संसद का आकार त्रिभुज जैसा है। इसमें आधुनिकता और पारंपरिक वास्तु कला का संगम है। इमारत के बाहरी हिस्से में बनाई गई नक्काशी भारत की समृद्ध कला की तस्वीर पेश करती हैं। नए संसद भवन के निचले सदन में 888 सदस्यों और उच्च सदन के लिए एक अलग कक्ष में 300 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा संयुक्त सत्रों के लिए 1,272 लोगों के बैठने की सुविधा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO समिट में भारत आने का न्योता
5 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
20 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
2 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines