Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चकुरा इलाके में बुधवार की शाम आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई है, जो अभी तक जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों और पुलिस जवानों ने घेर रखा है। इससे अधिक अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
माना जा रहा है कि चकुरा इलाके में दो आतंकी देखे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी बढ़ा दी। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि चकुरा में आतंकियों के होने का इनपुट मिला था। इस पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
एक हफ्ते फरार हुए थे दो आतंकी
बीते 5 अप्रैल को दो आतंकवादी नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने बारामूला में शराब की दुकान में बम विस्फोट मामले में दोनों को मई 2022 गिरफ्तार किया था। फरार दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे।
इस मामले की गंभीरता और पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एक्शन भी लिया गया । पुलिस प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे।
गृह मंत्री कल जम्मू-कश्मीर की स्थिति की करेंगे समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल गुरुवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इसमें वे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक दोपहर करीब 3 बजे नॉर्थ ब्लॉक में होने की उम्मीद है।
बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला, डीजीपी जम्मू-कश्मीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: विपक्षी एकता मुहिम: नीतीश से मुलाकात के बाद केजरीवाल बोले- केंद्र में सबसे भ्रष्ट सरकार, अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
18 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
21 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
5 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
5 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines