हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नशा तस्करी में कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, दो पत्नियां ग्राहकों को करती थीं सप्लाई; ऐसे खुला पूरे नेक्सेस का राज

Jammu Kashmir Drugs Smuggling Case: जम्मू कश्मीर में पुलिस कॉन्स्टेबल ही नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। पता लगा है कि आरोपी की दो बीवियां हैं। वे भी नशा तस्करी में उसकी मदद करती थीं। विस्तार से मामले के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

Jammu Kashmir Drugs Smuggling: जम्मू कश्मीर में पुलिस ने एक सिपाही को अरेस्ट किया है, जो नशा तस्करी में शामिल था। आरोपी की दो बीवियों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों पत्नियां ग्राहकों को नशा सप्लाई करती थीं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से कैश और हेरोइन बरामद की है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने राजौरी के अजमताबाद थाना मंडी इलाके के ए/पी गुज्जर मोहल्ला जानीपुर के रहने वाले परवेज खान नामक आरोपी के घर रेड की थी। इस दौरान पुलिस को 33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। वहीं, मौके से 22 मोबाइल फोन, नशे का वजन मापने की मशीन, 25640 रुपये की नकदी, फॉयल पेपर और अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:ASI ने गोली मारकर की आत्महत्या, मोबाइल पर बात करते-करते की फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक आरोपी हेरोइन को छोटे-छोटे हिस्सों में अलग करके बेचता था, ताकि अपने ग्राहकों से ज्यादा से ज्यादा पैसे वसूले जा सकें। जानीपुर पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। महिलाओं की पहचान नरगिस भट और परवीन अख्तर के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से भी नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार नरगिस भट और परवीन अख्तर ही ग्राहकों को चिट्टा सप्लाई करती थीं। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल अपराध शाखा में तैनात है। पुलिस विभाग ने एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है।

आरोपियों के खातों की भी जांच

जानीपुर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी कितने समय से नशा तस्करी कर रहे थे? जांच की जा रही है। पुलिस को पता लगा है कि आरोपियों ने अपराध करके काफी धन अर्जित किया है। जानीपुर में ही दो मकान खरीदे हैं। उनकी अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आरोपियों के खातों की जांच भी की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि युवाओं को हर हालत में नशे से बचाया जाए। इसी कड़ी में लगातार नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में ड्रग्स की ओवरडोज से कई युवाओं की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:एक कबाड़ी, दूसरा भिखारी; तीसरा ड्राइवर… जानें कैसे पकड़े गए दिल्ली की निर्भया के दरिंदे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें