Jammu-Kashmir : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं। उनके साथ आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे भी हैं। वे पिछले दिनों हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं। राजौरी पहुंचे राजनाथ सिंह ने जवानों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि आपके ऊपर कोई नजर डाले, ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने सेना के लिए सरकार का खजाना भी खोल दिया है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने राजौरी में जमीनी हकीकत का जायजा लिया और जवानों से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी चल रही है। हमारी सेना का हर एक जवान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir में आतंकी हमला, सेना के 4 जवान शहीद
सेना के लिए खुला है सरकार का खजाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना का प्रत्येक जवान हमारे परिवार के सदस्य के रूप में है। ऐसे में यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि कोई आपके ऊपर नजर डाले। सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एजेंसियां इस तरह के हमलों को रोकने में काफी अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही उन्होंने सैनिकों से यह भी कहा कि अगर आपको शासन की तरफ से किसी तरह की मदद चाहिए तो आपके लिए सरकार का खजाना खुला हुआ है।
राजौरी हमले के बाद जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते राजौरी में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों को अटैक किया था। इस आतंकी हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 3 जवान घायल हुए थे। घाटी में आतंकी हमलों को रोकने के लिए केंद्र सरकार कोई बड़ा प्लान तैयार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी आतंकियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय सेना पुंछ-राजौरी सेक्टर में जवानों की तैनाती और संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
19 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
44 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines