हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jammu-Kashmir: पुलवामा में बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो IED के साथ आतंकियों का मददगार अरेस्ट

विज्ञापन

Jammu-Kashmir: पुलवामा में बड़ा आतंकी साजिश नाकम किया गया। पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस ने यहां 5-6 किलोग्राम आईईडी बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथ एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकी सहयोगी की पहचान पुलवामा के अरिगम निवासी इश्फाक अहमद वानी के रूप में हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार दोपहर ट्वीट किया, “पुलवामा पुलिस ने एक आतंकवादी सहयोगी इशफाक अहमद वानी निवासी अरिगम पुलवामा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खुलासे पर एक आईईडी (लगभग 5-6 किलोग्राम) बरामद करके एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।” मामले की आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इशफाक के पास से लगभग 5-6 किलो आईईडी बरामद किया गया है। आरोपी हिरासत में है। बड़ी मात्रा में आईईडी की रिकवरी पिछले आतंकी हमले के बाद की गई है। पहले पुंछ और फिर राजौरी हमले में कई जवान शहीद हो गए। पुंछ में आतंकियों ने एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया था। सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके थे, जिससे गाड़ी में आग लग गई थी। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा, “राजौरी के कंडी इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। 5 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कंडी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान में कुल पांच सैनिकों की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ भारतीय सेना के आतंकवाद विरोधी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के दौरान पांच जवान शहीद हो गए थे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola