Jammu-Kashmir Article 370: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को आज से करीब 6 साल पहले हटाया गया था। इसको लेकर लाल चौक पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस अनुच्छेद की वजह से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला था। पिछले 6 सालों में जम्मू-कश्मीर में कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई, इसमें सबसे ज्यादा चर्चा चिनाव ब्रिज की हुई। इसकी ऊंचाई एफिल टावर से भी ज्यादा है। साथ ही कश्मीर में सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों पर भी काफी हद तक लगाम लगी है। जानिए 370 हटने के बाद और क्या कुछ बदलाव देखे गए हैं।
क्या है आर्टिकल 370?
आर्टिकल 370 किसी भी राज्य को कुछ खास अधिकार देता है। जहां पर यह लागू होता है वहां पर सभी कानून सीधे तौर पर लागू नहीं किए जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी ही वहां पर जमीन खरीद सकते थे और नौकरी करने के पहले हकदार थे। इस आर्टिकल को 2019 में आज ही के दिन हटाने का ऐलान किया गया था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को बताया मजबूत पड़ोसी, देश के भविष्य पर जताया दुख- 370 की वर्षगांठ पर क्या कुछ बोले फारूक अब्दुल्ला?
जम्मू-कश्मीर के पास अपना अलग संविधान था। यहां के नागरिकों के पास दोहरी नागरिकता तो नहीं, लेकिन कुछ खास अधिकार दिए गए थे। यह अधिकार आर्टिकल 35A के तहत मिलते थे।
अब तक क्या-क्या विकास हुआ?
370 हटाए जाने के बाद पिछले दिनों कश्मीर में चिनाब ब्रिज काफी सुर्खियों में रहा। इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टावर से भी ज्यादा है। इसको इस तरह से बनाया गया कि यह भूकंप और तेज हवाओं को भी झेलने की क्षमता रखता है। ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे जम्मू-कश्मीर को दूसरे राज्यों के साथ जोड़ा गया।
पर्यटन-रोजगार को मिला बढ़ावा
270 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में कमी आने को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आईं। 2023 में वहां जाने वाले लोगों की संख्या में अचानक से उछाल आया। इनकी संख्या 2 करोड़ से ज्यादा रही, जो पिछले साल और ज्यादा हो गई। लोगों के लिए रोजगार के ज्यादा अवसर खुल गए। होटल खुले और टूर गाइड के तौर पर भी बहुत से बेरोजगारों को काम मिला।
शिक्षा के क्षेत्र में विकास
जम्मू-कश्मीर में AIIMS, IIT और IIM जैसे बड़े इंस्टिट्यूट खोले जा चुके हैं। पढ़ाई के लिए नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज भी दिए गए। ऐसे क्षेत्रों में जहां पर इंटरनेट नहीं पहुंच पाता था, वहां तक सेवाएं पहुंचाई गईं। अभी भी कई सड़कें, नए पार्क और लाइट की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: क्या जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला है पूर्ण राज्य का दर्जा? कयासों पर आया CM उमर अब्दुल्ला का बयान
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
3 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
6 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
11 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
13 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
13 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines