जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. वहीं, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने को उड़ा दिया है. सेना और आतंकियों में अभी भी मुठभेड़ जारी है.
भारतीय सेना के हवलदार गजेंद्र सिंह 19 जनवरी 2026 की रात को चल रहे ऑपरेशन TRASHI-I के दौरान शहीद हो गए.
बता दें, रविवार शाम आतंकियों के साथ हुई एक भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना के 7 जवान घायल हो गए थे. दोपहर के समय जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम आगे बढ़ रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन त्रिशी-I’ नाम दिया है. घायल जवानों को तुरंत वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है.
चुनौतीपूर्ण हालात और कठिन रास्तों के बावजूद सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है. यह घटना किश्तवाड़ के छात्रू इलाके के सोनार क्षेत्र में हुई जहाँ सुरक्षा बल एक सुनियोजित सर्च ऑपरेशन चला रहे थे.
आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में आतंकियों ने न केवल गोलियां चलाईं बल्कि सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड भी फेंके. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है.
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 mins agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर सबसे ठंडा दिन, सफदरजंग में था 20.7°C तापमान
15 mins agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
21 mins agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
27 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
8 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines