Jammu Govt Hospital Clash Viral Video: जम्मू के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। इस वीडियो में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत पर उसके परिजनों द्वारा हंगामा करते हुए दिखाया गया है। इसी वीडियो में मरीज की एक महिला तीमारदार अस्पताल की महिला डॉक्टर के पेट में लात मारती हुई दिखाई दी। कुछ ही समय में वीडियो सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडिया में भी वायरल हो गई। अब इस मामले पर जम्मू स्टेट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सुबह 10 बजे से इलाज कर रहे थे डॉक्टर
अस्पताल में हंगामे के वीडियो को लेकर डॉ. आशुतोष ने कहा कि दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर सुबह 10 बजे से मरीज का इलाज कर रहे थे, लेकिन डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बाद भी मरीज को नहीं बचाया जा सका। मरीज के परिवार का कहना है कि अस्पताल में उनके मरीज का सही से इलाज नहीं किया गया, लेकिन जब मैंने खुद इस मामले की जांच और पूछताछ की तो पता चला कि मरीज की अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ द्वारा उचित देखभाल की जा रही थी।
परिवार ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप
उन्होंने आगे कहा कि मरीज को ब्रेन हेमरेज हो गया था और उसकी हालत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश मरीज की मृत्यु हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उन्हें मारा था; ये बात पूरी तरह से झूठ है। आखिर ऐसी बातें कब तक फैलती रहेंगी? डॉक्टर लोगों की अथक सेवा कर रहे हैं; अस्पताल में अभी भी 500 से ज्यादा मरीज आपात स्थिति में हैं।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिला तो क्या-क्या बदलेगा? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की है मांग
डॉक्टरों को दोष न दें…
इसके साथ ही डॉ. आशुतोष ने लोगों से अपील की कि वे डॉक्टरों को दोष न दें… वे लोग इस सेक्टर में हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। अगर लोग डॉक्टर को ट्रोल करते हैं तो इससे उनका मनोबल गिरता है। उन्होंने आगे बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्वानुमान में साफ कहा गया कि मरीज के बचने की संभावना बहुत कम थी।
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
40 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
45 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
58 mins ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
8 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines