जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। उधमपुर के कंडवा-बसंतगढ़ इलाके में सीआरपीएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कई जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान जारी हैं। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि इस ह्रदयविदारक घटना की जानकारी है और वह अधिकारियों के संपर्क में हैं। इस घटना में अभी तक 3 जवानों की मौत हो गई है।
सीआरपीएफ की तरफ से बताया गया कि 187वीं बटालियन का एक वाहन, जिसमें 18 जवान सवार थे। आज सुबह लगभग 10:30 बजे ये वाहन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर एक खाई में गिर गया। इस मौजूद सभी जवान घायल हो गए हैं और दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।
तीन जवानों की मौत
उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास एक सीआरपीएफ वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कुल तीन जवानों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा को लेकर सिक्योरिटी प्लान तैयार, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना संभालेगी मोर्चा
जम्मू कश्मीर के उपराज्पाल की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि उधमपुर के निकट एक दुर्घटना में सीआरपीएफ कर्मियों की मृत्यु से दुःखी हूं। हम राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines