Jammu & Kashmir Rs 105 Crore High Security Jail: मोदी सरकार की जीरो टेरर पॉलिसी के तहत जम्मू-कश्मीर में पहली बार सिर्फ हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जा रही हैं। इस जेल में सिर्फ आतंकवादियों की रखा जाएगा। इस अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल में 600 आंतकियो को रखने की क्षमता है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के महानपुर में स्थित डाम्बरा इलाके में ये जेल 105 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह जेल आतंकियों के लिए काला पानी से कम नहीं होगी।
गृहमंत्री अमित शाह ने किया जेल का दौरा
मालूम हो कि, सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस जेल के बारे में जानकारी दी थी। गृहमंत्री ने सभा को बताया कि जम्मू- कश्मीर में 105 करोड़ रुपये की लागत के साथ एक ऐसी जेल तैयार की जा रही है। जहां सिर्फ आतंकियों को रखा जाएगा। शाह ने सारी बातें जम्मू एवं कश्मीर आरक्षण (संशोधन) और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयकों पर हो रही चर्चा का जवाब देते हुए कहीं। इस दौरान गृहमंत्री ने मोदी सरकार की जीरो टेरर पॉलिसी का भी हवाला दिया। उन्होंने बताया कि कठुआ जिले में बन रही ये जेल अभी निर्माणाधीन है, कुछ दिनों पहले ही वो ने इस जेल का दौरा करने गए थे। उन्होंने ये भी कहा कि इस जेल की सुरक्षा को कोई भी भेद नहीं पाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘मैं अंताक्षरी में गाना गाने के लिए एक्साइटेड था, लेकिन…’ इवेंट में बोले CJI चंद्रचूड़
टेरर फंडिंग के इकोसिस्टम को खत्म करना
गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा था कि इस समय केंद्र सरकार का ध्यान जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग के इकोसिस्टम को खत्म करने पर है। उन्होंने ये भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में होने वाली आतंकवाद की घटना को जड़ से खत्म करने के लिए 3 सालों की योजना बनाई गई है, जो साल 2026 तक सफलतापूर्वक पूरी होगी।
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines