Jammu Kashmir Run for Peace Marathon: आज गांधी जयंती के मौके पर जम्मू कश्मीर में बुलेवार्ड रोड पर लेक व्यू पुलिस गोल्फ कोर्स ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत श्रीनगर में रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन कराई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एस.जे.एम गिलानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें पूरे जम्मू-कश्मीर से लगभग 3 हजार एथलीटों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 13 अलग-अलग श्रेणियों की दौड़ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, स्थानीय लोगों और दिव्यांगों ने भी हिस्सा लिया।
बैठक करके बनाई गई मैराथन की रणनीति
कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए शनिवार को लेक व्यू पुलिस गोल्फ कोर्स ने बुलेवार्ड रोड श्रीनगर में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एडीजीपी सशस्त्र जम्मू-कश्मीर सैयद जाविद मुजतबा गिलानी ने की। कार्यक्रम में श्रीनगर के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संरक्षक पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह और अध्यक्षता एसजेएम गिलानी ने किया।
श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ‘कश्मीर मैराथन-2023’ की मेजबानी के लिए तैयार है, जो एक रन फॉर पीस कार्यक्रम है। प्रतिभागियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर में बुलेवार्ड रोड पर सुबह 5 बजे से 9 बजे तक सामान्य यातायात को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
मैराथन प्रोग्राम होने पर छात्रों ने जताई खुशी
मैराथन में हिस्सा लेने आए इंशा बशीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस पहल से हम सभी छात्र बहुत खुश हैं। हम सभी नौजवान इस कदम की सराहना करते हैं, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में मदद करेगा। इससे युवाओं को नशे से दूर रखने में भी मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
49 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines