जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों की टीम ने शोपियां से आतंकियों के दो सहयोगी OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इन 2 OGW को सुरक्षाबलों की टीम ने एक ऑपरेशन के दौरान पकड़ा है। गिरफ्तार होने वाले OGW की पहचान शोपियां के डीके पोरा के जाहिद अहमद और कठुआ के अनवर खान के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों की टीम ने दोनों को संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पुलिस को इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।
आपोरी के पास से क्या कुछ हुआ बरामद?
दरअसल, SOG शोपियां, CRPF 178 BN और 34 RR की संयुक्त नाका पार्टी ने शोपियां के डीके पोरा के जाहिद अहमद और कठुआ के अनवर खान को उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद गिरफ्तार किया है। पहली बार नाका पार्टी को उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और 35 जिंदा राउंड मिले हैं। इसके बाद पूछताछ के दौरान उनके खुलासे के आधार पर नाका पार्टी को एक दूसरी जगह से 1 पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड और 8 जिंदा राउंड बरामद हुए। इस पूरी कार्रवाई में नाका पार्टी को दोनों OGW के पास से कुल 2 पिस्तौल, 4 हैंड ग्रेनेड और 43 जिंदा राउंड मिले हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हल्दी घाटी’ और ‘ट्रॉपेक्स’ ने कैसे सैन्य तैनाती में की मदद? ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की इनसाइड स्टोरी
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा अलग-अलग सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है, वहीं कई आतंकी मारे भी गए हैं। कुछ दिनों पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी है।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
3 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines