श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के महानिदेशक (कारागार) हेमंत कुमार लोहिया की कथित तौर पर हत्या करने वाले घरेलू सहायक की निजी डायरी से पता चलता है कि वह गहरे अवसाद में डूबा हुआ था। बता दें कि रामबन जिले के हल्ला-धंड्रथ गांव निवासी 36 वर्षीय आरोपी यासिर अहमद लोहिया का घरेलू नौकर था।
पुलिस के अनुसार, उसने डीजी का गला काटने के लिए एक टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया और बाद में उनके शरीर को आग लगाने की कोशिश की, और भागने में सफल रहा।
अब यासिर की डायरी मिली है, जिसके पन्ने छोटे-छोटे वाक्यों और नोट्स से भरे हुए हैं। खबरों के मुताबिक इस डायरी में लिखा है- “मैं अपने जीवन से नफरत करता हूं”, “जीवन सिर्फ दुःख है…”। इस डायरी में एक फोन की बैटरी जैसा चार्ट भी मिला है, जिसमें लिखा है “माई लाइफ 1%, लव 0%, टेंशन 90%, सैड 99%, फेक स्माइल 100%।”
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरी में हिंदी में लिखे गाने भी हैं, जिनमें से एक का शीर्षक है, “भुला देना मुझे”।
कथित तौर पर यासिर करीब छह महीने से इस घर में काम कर रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि उसका व्यवहार काफी आक्रामक था और वह डिप्रेशन में भी था।
जेके पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आतंकी एंगल की ओर इशारा नहीं हुआ है। पुलिस ने हालांकि कहा कि हेमंत कुमार लोहिया की हत्या की प्रारंभिक जांच आतंकवादी कोण की ओर इशारा नहीं करती है।
(https://www.leankitchenco.com/)
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines