Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार की दोपहर आतंकियों ने सेना के ट्रक पर हमला कर दिया। आतंकियों ने पहले फायरिंग की, उसके बाद ग्रेनेड से अटैक कर दिया। इससे गाड़ी में आग लग गई और राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल हुआ है। उसे राजौरी के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला पुंछ में जम्मू नेशनल हाइवे पर भाटा धूरियान इलाके में किया गया।
हमले की सूचना पाकर आर्मी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद आर्मी चीफ को हमले की जानकारी दी गई। सेना का कहना है कि आतंकवादियों ने ट्रक पर हथगोले फेंके होंगे जिससे वाहन में आग लग गई। इलाके में ड्रोन से निगरानी और तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि पुंछ का यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। पाकिस्तान से सटा इलाका है।
दोपहर करीब सवा तीन बजे हुआ हमला
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3.15 बजे ग्रेनेड हमले के बाद भारतीय सेना के एक वाहन में आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का एक वाहन भीमबेर गली से पुंछ जिले के सांगियोत की ओर जा रहा था। 13 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर पहुंचे हैं। पूरे इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पुंछ सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले की जानकारी दी है। उन्हें शहीद सैनिकों की जानकारी भी दी गई। मनोज पांडे ने बताया कि भारतीय सेना के जवान जमीन पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कार्रवाई कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर दुख जताया है।
पिछले साल 4 श्रद्धालुओं की गई थी जान
पिछले साल, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा के पास वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में अचानक आग लग गई थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 22 अन्य घायल हो गए थे। एक अज्ञात आतंकी संगठन ‘जम्मू और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स’ ने हादसे की जिम्मेदारी ली थी। बताया था कि यह एक ‘आईईडी विस्फोट’ था जो इसके एक ‘विशेष दस्ते’ द्वारा ट्रिगर किया गया था।
यह भी पढ़ें: जब सिर पर गमछा बांधकर पहुंचे अतीक-अशरफ, SIT और ज्यूडिशियल कमीशन के सामने दोहराया गया हत्याकांड
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
14 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
33 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines