सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान द्वारा दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो सर्वदलीय बैठकों में विपक्षी नेताओं के साथ इतनी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर नहीं की। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने विपक्षी नेताओं के साथ जानकारी शेयर करने और संसद का विशेष सत्र बुलाने के बजाय सीडीएस जनरल चौहान द्वारा ये खुलासे किए जाने का इंतजार क्यों किया?
कांग्रेस नेता जयशंकर रमेश ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि यह बेहतर होता कि जो सीडीएस ने सिंगापुर में कहा है, रक्षा मंत्री को उन दो सर्वदलीय बैठकों में कहना चाहिए था, जिनकी उन्होंने अध्यक्षता की थी। जनरल चौहान ने जो कुछ भी कहा है, यह जानकारी विपक्षी नेताओं को देनी चाहिए थी और संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए था। हमें सिंगापुर से जनरल चौहान द्वारा ये खुलासे किए जाने का इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : ‘हमें क्या मिला…’, जयराम रमेश ने किए कई सवाल, पीएम से की ऑल पार्टी मीटिंग की मांग
जयराम रमेश ने कारगिल रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट का किया जिक्र
कांग्रेस नेता ने कारगिल रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जब युद्ध समाप्त होने के सिर्फ तीन दिन बाद ही भारतीय पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय सामरिक मामलों के विश्लेषक के. सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में कारगिल रिव्यू कमेटी का गठन किया गया था और 2000 में संसद में प्रस्तुत किया गया था।
सैन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा आवश्यक : जयराम रमेश
उन्होंने कहा कि सैन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की आवश्यकता होती है, जबकि राजनीतिक मुद्दों जैसे चीन और पाकिस्तान के बीच गठजोड़ को प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठकों में सुलझाया जाना चाहिए। कुछ सैन्य मुद्दे हैं, जिन पर सिर्फ सेना ही चर्चा कर सकती है। जयराम रमेश ने कहा कि हमें लोकतंत्र की जननी माना जाता है। जनरल चौहान ने जो मुद्दे उठाए हैं, वे महत्वपूर्ण हैं और वे न सिर्फ सैन्य रणनीति पर प्रभाव डालते हैं, बल्कि वे विदेश नीति, आर्थिक रणनीति और कूटनीतिक रणनीति पर भी प्रभाव डालते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने में लगे हैं’, निशिकांत दुबे के बयान पर जयराम रमेश का पलटवार
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines