जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि वह तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति के इस इस्तीफे से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य की वजह से नहीं, बल्कि किसी और कारण से इस्तीफा दिया है। उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। इसी बीच, जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।
जगदीप धनखड़ लगातार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। 21 जुलाई को भी वह राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे। हालांकि कई बार उनके खराब स्वास्थ्य की चर्चाएं हुईं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मार्च में उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके साथ ही उन्हें कम यात्रा करने की सलाह दी गई थी।
जब धनखड़ हो गए थे बेहोश
जून महीने में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड के नैनीताल गए थे। यहां वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान भी उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था और वह बेहोश हो गए थे। बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर उन्हें घुटन की समस्या हुई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे।
इसके साथ ही, इसी महीने 17 जुलाई को जब जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मिलने गए थे, तब भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय उनकी पत्नी साथ में थीं और कुछ देर बाद जगदीप धनखड़ को पानी पिलाया गया, तब वह थोड़ा ठीक महसूस करने लगे थे।
यह भी पढ़ें : जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति की रेस में शामिल हैं ये नाम, यहां देखें लिस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगदीप धनखड़ लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। हालांकि, उनके इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर कहा जा रहा है कि मामला कुछ और ही है। दरअसल, 21 जुलाई को ही संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। इस सत्र के दौरान कई अहम विधेयक पास होने वाले हैं और जरूरी मुद्दों पर चर्चा होनी है, जैसे कि एक जज के खिलाफ महाभियोग लाया जाना। इस बीच उपराष्ट्रपति के इस्तीफे ने कई अटकलों और चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
12 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
25 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
28 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines