Jagdeep Dhankhar on PM modi: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि महात्मा गांधी पिछली शताब्दी के महापुरुष थे तो पीएम मोदी आज की युग में युगपुरुष हैं। उनके इस बयान के विपक्षी दलों ने उन पर तीखा हमला बोला है। उन्हाेंने ये बात जैन विचारक और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी में हमें महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराया। अब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी हमें उस रास्ते पर ले गए जहां हम हमेशा जाना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को युगपुरुष बता दिया।
जब भी देश में कुछ अच्छा होता है ये लोग विरोध…
धनखड़ यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी और पीएम मोदी में एक समानता है। उन्होंने कहा कि देश में विकास का विरोध करने वाली ताकतें साथ आ रही हैं। जब भी देश में कुछ अच्छा होता है तो ये लोग अलग मुद्रा में आ जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खतरा छोटा नहीं है बहुत बड़ा है। जिन देशों को आप हमारे आस-पास देख रहे हैं उनका इतिहास 300 से 700 साल पुराना है। जबकि हमारी संस्कृति 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी है।
इस बीच विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पर निशाना साधा। बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति से पूछना चाहता हूं कि पीएम ने अपनी पार्टी के एक सांसद को गाली देने की आजादी दे दी। इससे कौनसे नये युग की शुरुआत हुई है।
जानें कौन हैं राजचंद्रजी
श्रीमद राजचंद्रजी का जन्म 1867 में गुजरात में हुआ वहीं 1901 में उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें जैन धर्म पर उनकी शिक्षाओं और गांधी के आध्यात्मिक दर्शन के लिए जाना जाता है। बता दें राजचंद्रजी और गांधी की पहली मुलाकात मुबंई में हुई थी। इस वक्त महात्मा गांधी लंदन से वकालत की पढ़ाई कर भारत लौटे थे। इसके बाद महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका चले गए। फिर वहां से 1915 में भारत लौटे और बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु के आजादी के आंदोलन की बागडोर संभाली।
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
33 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines