Kolkata Jadavpur University Latest Update: साल 2016 में दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में कई देश विरोधी नारे लगने का विवाद सामने आया थे। इस घटना को 9 साल बीत चुके हैं। मगर बीते दिन कोलकाता के एक विश्वविद्यालय से ऐसा ही मामला सामने आया है। जादवपुर यूनिवर्सिटी के दीवारों और एक नहीं बल्कि अनगिनत देश विरोधी नारे लिखे गए। इसमें फ्री फिलिस्तीन और आजाद कश्मीर जैसे देश विरोधी स्लोगन भी देखने को मिले। इस घटना के बाद न सिर्फ कोलकाता बल्कि पूरे देश में कोहराम मच गया है।
दीवारों पर बनाई पेंटिंग
जादवपुर विश्वविद्यालय के कैंप में आजाद कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन जैसे नारे देखने को मिले। यह नारे यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 के पास लिखे थे। नारों के साथ दीवारों पर कई पेंटिंग्स भी मौजूद थीं। हाथों में फूल और कांटे से बंधे हाथ जैसे चित्रों के आसपास देश विरोधी नारे लिखे देखकर पूरी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पत्नी को जलाने के आरोप में 12 साल काटी जेल, अब SC ने इस वजह से आरोपी को किया बरी
तृणमूल छात्र परिषद की मांग
जादवपुर यूनिवर्सिटी के तृणमूल छात्र परिषद ने भी इस घटना पर हैरानी जताते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है। तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष किशाले रॉय का कहना है कि हम पुलिस प्रशासन का पूरा समर्थन करते हैं। इसके खिलाफ सख्त कदम उठाएं, जिससे जादवपुर को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बनने से रोका जा सके। पुलिस CCTV कैमरे के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने वामपंथी छात्र संगठन प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन के समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 (आपराधिक साजिश) और 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कैंपस के सभी CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे दीवार पर नारे लिखने वालों की शिनाख्त हो सके।
क्या हो सकता है मामला?
बता दें कि जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र लंबे समय से चुनावों की मांग कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव न होने की स्थिति में कई विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। इससे पहले 1 मार्च 2025 को पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु जादवपुर विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनकी गाड़ी को भी निशाना बनाया गया था।
यह भी पढ़ें- फिर डाउन हुआ Elon Musk का X, एक ही दिन में तीन बार हुआ बंद
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines