जम्मू कश्मीरी मूल के अमेरिकी नागरिक सैयद गुलाम नबी फई की तलाश तेज हो गई है। अदालत ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गुलाम नबी फई को अपराधी घोषित करते हुए 30 दिन में सरेंडर करने का आदेश दिया है। इसे लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुलाम नबी फई को चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि कौन है सैयद गुलाम नबी फई?
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) पहले सैयद गुलाम नबी फई को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए कोर्ट ने उसे एक महीने में हाजिर होने के लिए कहा। इसी क्रम में अब एनआईए ने फई को सरेंडर करने की चेतावनी दी है। ऐसे में अब गुलाम नबी फई को 30 अप्रैल 2025 से 30 दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना होगा।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तानी ‘देवी’ की रोज पूजा करता था जासूस सतेंद्र, हर पल सताती थी उसकी याद
कौन है सैयद गुलाम नबी फई?
सैयद गुलाम नबी फई इस वक्त अमेरिका में है। वह कश्मीरी मूल का अमेरिकी नागरिक है और जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा है। उसके खिलाफ बडगाम में गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। फई अमेरिका में रहने वाला पाकिस्तान समर्थित कश्मीरी अलगाववादी है, जिसे FBI ने 2011 में गिरफ्तार किया था और फिर उसे दो साल की जेल काटनी पड़ी थी।
ISI और पाकिस्तान सरकार से मिले करोड़ों रुपये
FBI के अनुसार, साल 2011 में गिरफ्तार किए गए सैयद गुलाम नबी फई को आईएसआई और पाकिस्तान सरकार से 1990 से अबतक 35 लाख डॉलर (26 करोड़ रुपए) मिल चुके थे। वर्जिनिया कोर्ट में 7 दिसंबर 2011 को एक शपथ पत्र दाखिल किया गया था, जिसमें कहा गया था कि पिछले 20 सालों से फई ने पाकिस्तानी इंटलिजेंस से लाखों डॉलर लिए और अमेरिकी सरकार से झूठ बोला।
यह भी पढे़ं : कौन है पाक ISI एजेंट सत्येंद्र सिवाल? जो मेरठ से गिरफ्तार; 4 साल से कर रहा था भारत की जासूसी
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
1 hr agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines