हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRCTC का ऐप-वेबसाइट का सर्वर ठप, अमेजन-मेकमायट्रिप से कर सकते हैं टिकट बुकिंग

विज्ञापन

नई दिल्ली: आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप से टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है। भारतीय रेलवे की ई-टिकटिंग शाखा आईआरसीटीसी ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी कारणों से उसकी वेबसाइट और ऐप पर सेवाएं बंद हैं।

इसमें यह भी कहा गया कि समस्या का समाधान होने तक मेकमाईट्रिप और अमेज़ॅन जैसी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से टिकट बुक किए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी वेब पोर्टल और ऐप पर सेवाएं कथित तौर पर सुबह 8 बजे से बंद थीं।

सोशल साइट पर जानकारी शेयर करते हुए रेलवे ने कहा है कि पेमेंट को लेकर तकनीकी समस्‍या केवल ऐप और वेबसाइट पर आ रही है। हालांकि बुकिंग के लिए आप Ask disha विकल्‍प को चुन सकते हैं। इसके अलावा। अगर आपके आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसा है तो वहां से भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने बताया कि तकनीकी कारणों से ऐसी दिक्कत आ रही है। टेक्निकल टीम समस्‍या का समाधान कर रही है। जैसे ही टेक्निकल प्रोब्‍लम ठीक हो जाएगी जानकारी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola