अमर देव पासवान
IPS Rajeev Kumar Profile, कोलकाता: पश्चिम बंगाल अपना नया पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक मिल गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कुमार को राज्य का पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त कर दिया है। IPS राजीव कुमार से पहले मनोज मालवीय इस पद को संभाल रहे थे। उनके रिटाएर होने के बाद राजीव को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि, राजीव कुमार का नाम कई विवादों से जुड़ा है।
विवादों से रहा राजीव कुमार का नाता
इससे पहले राजीव कुमार राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे। उसके पहले राजीव कोलकाता पुलिस कमिश्नर रहे थे। उस दौरान राजीव का नाम कई विवादों में जुड़ा था। उन्होंने साल 2013 में राज्य ने सारदा ऑर्थ इन्वेस्टमेंट कंपनी मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। राजीव कुमार एसआईटी के दिन-प्रतिदिन के कामकाज के प्रभारी थे। साल 2013 में उन्होंने सारदा कांड में तृणमूल के तत्कालीन सांसद, प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव कुणाल घोष को गिरफ्तार किया था। सारदा मामले में साल 2019 में राजीव पर आरोप लगाते हुए सीबीआई ने जांच शुरू की थी। उन पर सारदा मामले को गलत साबित करने का आरोप लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: Republic Day parade में पंजाब की झांकी को बाहर करने पर बिफरे CM मान, केंद्र सरकार से पूछे सवाल
राजीव के खिलाफ हो चुकी है सीबीआई जांच
उस वक्त राजीव को कलकत्ता हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। उसी साल फरवरी में सीबीआई राजीव से पूछताछ करने के लिए उनके घर गई थी। इसके विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वाई चैनल पर धरना दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई से मांग की गई कि सारदा समेत सभी निवेश कंपनियों का पैसा और लाभ किसे मिला, इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में राजीव कुमार ने कोई सहयोग नहीं किया। बताया जा रहा है कि मनोज मालवीय को राज्य पुलिस का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
23 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines