IPS Anu Beniwal News: महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडेकर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। पूजा पर आरोप हैं कि उन्होंने आरक्षण का फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर UPSC में रैंक हासिल की। पूजा का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई है। कई लोगों का कहना है कि पूजा की तरह कितने लोगों ने फर्जी कागजात की मदद से लिस्ट में अपनी जगह बनाई होगी? ऐसा ही एक आरोप IPS अनु बेनीवाल पर भी लग रहा है।
EWS कोटा से IPS बनी अनु बेनीवाल
मध्य प्रदेश कैडर की IPS ऑफिसर अनु बेनीवाल ने EWS कोटा से 2021 में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि पूजा खेडेकर पर आरोप लगने के बाद अनु बेनीवाल का इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल होने लगा है। इस पोस्ट में अनु ने UPSC लिस्ट में अपने नाम की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर की तुलना 2021 में परीक्षा देने वाले अन्य अभ्यार्थियों से गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अनु बेनीवाल के पिता भी एक IPS ऑफिसर हैं। इसके बावजूद उन्होंने EWS कोटा का इस्तेमाल किया है।
अनु के पिता भी IPS हैं?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में अनु बेनीवाल पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। अनु 1989 बैच की लिस्ट में लगे संजय बेनीवाल के नाम की तरफ इशारा कर रही हैं। अनु की ये तस्वीर देखने के बाद कई लोगों ने दावा किया है कि संजय बेनीवाल कोई और नहीं बल्कि अनु के पिता हैं। पिता के IPS होने के बावजूद अनु ने EWS कोटे की मदद से रैंक हासिल की है।
स्कूल नहीं गए अनु के पिता
दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली अनु बेनीवाल UPSC 2021 बैच की IPS ऑफिसर हैं। मध्य प्रदेश कैडर के अंतर्गत अनु की पोस्टिंग ग्वालियर जिले में है। अनु ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में अनु ने लिखा कि मुझे मेरे मम्मी पापा पर गर्व है। वो खुद स्कूल नहीं गए लेकिन उन्होंने मेरा सपना पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्हें स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं हुईं। इसके बावजूद मेरी खुशी के लिए वो हमेशा मुस्कुराते रहे।
अनु ने बताई सच्चाई
अनु बेनीवाल की इस पोस्ट से साफ हो जाता है कि अगर उनके पिता की स्कूली शिक्षा ही पूरी नहीं हुई तो वो IPS ऑफिसर कैसे हो सकते हैं? अनु बेनीवाल ने खुद इस मामले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि मेरे पापा का नाम भी संजय बेनीवाल है। लेकिन वो IPS ऑफिसर नहीं हैं। वो पिछले काफी समय से दिल की बीमारी और सुनने की शक्ति से पीड़ित हैं। अनु बेनीवाल के अनुसार उनके पिता ने कई सालों पहले एक फैक्ट्री शुरू की थी। मगर पिता की बीमारी के कारण फैक्ट्री की देख-रेख अनु के चाचा करते हैं। उनके परिवार के पास खुद की प्रॉपर्टी भी नहीं है। अनु को उनके चाचा ने पाल पोष कर बड़ा किया है।
कौन है संजय बेनीवाल?
इंस्टाग्राम पोस्ट में संजय बेनीवाल के नाम का सच बताते हुए अनु ने कहा कि वो अनु के ताऊ जी हैं। दरअसल संजय बेनीवाल अनु के गांव पीतमपुरा से ताल्लुक रखते हैं। अनु के अनुसार हमारा खून का रिश्ता नहीं है लेकिन हम उन्हें ताऊ जी कहकर बुलाते हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मैंने UPSC का रास्ता चुनाव और IPS बनने का फैसला किया था। अभी वो तिहाड़ जेल में डायरेक्टर जनरल हैं।
यह भी पढ़ें- 3 बार बनीं IRS पर नहीं मिली नौकरी, कोर्ट में किया केस और फिर…मिलिए देश की पहली महिला दिव्यांग IAS से
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद X पर सोनिया गांधी की पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
17 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines