इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने अन्य सहयोगियों के साथ धरती पर वापसी के लिए तैयार हैं। Undocking की प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो चुकी है। शाम साढ़े चार बजे के करीब सारे अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के मिशन पर चल पड़ें हैं। शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी होने जा रही है।
बता दें कि शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन करीब 23 घंटे की यात्रा करने के बाद कैलिफोर्निया के पास लैंड होगा।
यहां देखें लाइव वीडियो
किस तरह चल रहा है कार्यक्रम
भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे – नासा+ पर हैच समापन कवरेज शुरू हुआ।
भारतीय समयानुसार दोपहर 2.25 बजे – चालक दल अंतरिक्ष यान में प्रवेश किए और हैच बंद हुआ।
भारतीय समयानुसार शाम 4.15 बजे – नासा+, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स चैनलों पर अनडॉकिंग कवरेज शुरू किया।
भारतीय समयानुसार शाम 4.35 बजे – अनडॉकिंग की प्रक्रिया ।
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह का बयान
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि शुभ्रांशु ने वहां जो प्रयोग किए हैं, जीवन विज्ञान या वृक्षारोपण से संबंधित, उसके लिए किट हमारे जैव प्रौद्योगिकी विभाग और हमारे संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर और आईआईटी से उपलब्ध कराए गए थे। स्वदेशी किट, स्वदेशी प्रयोग, स्वदेशी लोगों द्वारा किए गए, जिनका लाभ दुनिया के अन्य देश उठाएंगे और उनका उपयोग करेंगे। ये सारे प्रयोग आज तक कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। भारत की पहल पर, शुभांशु ने ये पूरी दुनिया के लिए किया है। पहली बार, भारतीय मूल के प्रयोग किसी भारतीय व्यक्ति द्वारा दुनिया के लिए किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : एक गलती पड़ सकती है भारी, ISS से धरती पर कैसे लौटते हैं अंतरिक्ष यात्री?
स्पेसएक्स ड्रैगन पर सवार, अंतरिक्ष यान के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्लाम ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कई प्रयोग किए। इन प्रयोगों में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण के तहत मांसपेशियों की क्षति, अंतरिक्ष में पाचन और अंतरिक्ष यात्रियों के मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रयोग शामिल थे। वहीं अब शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता और बहन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि अब शुभांशु का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
37 mins agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
55 mins ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
1 hr ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
1 hr agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
3 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
4 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
5 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
5 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ राजघाट पहुंचे विपक्षी नेता, 'शर्म करो' के लगे नारे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines