Beautiful Restaurant on Wheels: इंडियन रेलवे कटरा और जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो ऐसे रेल डिब्बों को थीम-आधारित रेस्तरां में तब्दील करेगा, जो अब सेवा में नहीं हैं। इस पहल को ‘ब्यूटीफुल रेस्तरां ऑन व्हील्स’ नाम दिया गया है, जिसके तहत ट्रेन के पुराने डिब्बों का नवीनीकरण कर उन्हें रेल डिब्बा रेस्तरां में तब्दील किया जा रहा है। जम्मू के संभागीय परिवहन प्रबंधक (डीटीएम) प्रतीक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जम्मू और कटरा में दो रेल-डिब्बा रेस्तरां बनाने का काम जारी है। यह भारतीय रेलवे की एक योजना है जिसके तहत पुराने डिब्बों को रेल-डिब्बा रेस्तरां में बदला जाता है। इसके लिए दो विभिन्न पक्षों को ठेका दिया गया है।’’
यह भी पढ़ें : Bus Accident In Nainital : नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि इन दो वातानुकूलित रेस्तरां से संयुक्त रूप से 50 लाख रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा।श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस योजना के तहत हम निजी पक्षों को उनकी पसंद के डिजाइन के हिसाब से अत्याधुनिक रेस्तरां बनाने के लिए ये डिब्बे उपलब्ध करा रहे हैं।’ पहले रेस्तरां के दिसंबर तक खुल जाने की उम्मीद है। इन दोनों रेस्तरां का नाम ‘अन्नपूर्णा’ और ‘मां दुर्गा’ रखा जाएगा।
अन्नपूर्णा रेस्तरां के मालिक प्रदीप गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एक डिब्बे को पूरी तरह से संचालित रेस्तरां में बदलने में 90 दिन लगेंगे। यह सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।’’ पूरे भारत में नौ-दस प्रमुख रेलवे स्टेशन पर इसी तरह के रेस्तरां पहले ही सफलतापूर्वक शुरू किए जा चुके हैं।
डीटीएम ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार, इस प्रकार के रेस्तरां जबलपुर, भोपाल, लखनऊ और वाराणसी जैसे कई रेलवे स्टेशन पर पहले से ही चालू हैं।’’उन्होंने कहा कि जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे ये दोनों रेस्तरां मांसाहारी भोजन भी परोसेंगे और पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे।
यह भी पढ़ें : जब 500 साल बाद रामजन्मभूमि वापस ली तो ‘सिंध’ क्यों नहीं? CM योगी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines