दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान 21 मई को ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण भीषण टर्बुलेंस में फंस गई थी। इस बीच डीजीसीए यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक उड़ान भरने से रोक दिया है। डीजीसीए के एक अधिकारी की मानें तो जांच पूरी होने तक दोनों पायलट प्लेन नहीं उड़ा सकेंगे। इस बीच नागरिक उडड्यन मंत्री राम मोहन नायडू ने दानों पायलटों की तारीफ की है।
हम दोनों पायलट के आभारी हैं
विमानन मंत्री नायडू ने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। मेरे पास जो जानकारी है इसके आधार पर दोनों पायलटों की सराहना करना चाहता हूं। दोनों ने बहुत ही धैर्य दिखाया। हम दोनों पायलट के आभारी हैं कि कोई घटना नहीं घटी और सभी लोग सुरक्षित हैं फिलहाल इसकी जांच में जुटे हैं कि वास्तव में हुआ क्या था?
21 मई को क्या हुआ था?
घटना के बाद डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि 21 मई को इंडिगो की उड़ान संख्या A321 दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। इस दौरान पंजाब के पठानकोट में अचानक मौसम बिगड़ गया, ओले गिरने लगे। पायलट के अनुसार उसने इंडियन एयरफोर्स से इंटरनेशनल बॉर्डर की ओर मुड़ने की अनुमति मांगी, जिस पर एयरफोर्स ने मना कर दिया। पायलट ने लाहौर एटीसी से संपर्क स्थापित कर उनके हवाई क्षेत्र में एंट्री की परमिशन मांगी लेकिन लाहौर एटीसी ने उसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद पायलट ने उड़ान को वापस ले जाने का प्रयास किया लेकिन विमान तेज आंधी और बारिश के बीच फंस गया था।
ये भी पढ़ेंः ‘Indigo पायलट के प्रयासों को सलाम’, सिविल एविएशन मिनिस्टर ने की तारीफ, बचाई थी 227 की जान
डीजीसीए के अनुसार इस दौरान उड़ान की स्पीड तेज कर दी गई। आखिर में उड़ान ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैफ लैंडिंग की। इससे विमान को नोज को नुकसान पहुंचा। फिलहाल पूरे मामले की जांच डीजीसीए की ओर से की जा रही है।
संबंधित खबरें
'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
4 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी
6 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, टूटी मिली मतपेटी का सील, गोरखपुर में बवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines