भारत और पाकिस्ता के बीच तनाव के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया था। उसने अपना जंगी जहाज भी पाकिस्तान की मदद के लिए अरब सागर में भेजा था। इसके बाद से ही देशभर में तुर्किए में बने सामानों का विरोध हो रहा है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि इंडिगो ने तुर्की एयरलाइंस के दो विमान बोइंग 777 लीज पर ले रखे हैं। जिसको लेकर भारत के विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि नागरिक विमानन मंत्रालय इंडिगो और सुरक्षा एजेंसियों से एयरलाइन द्वारा तुर्की एयरलाइंस से लीज पर लिए गए विमानों के उपयोग के बारे में जानकारी ले रहा है और उसके बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
15 मई को विमानन सुरक्षा नियामक ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। यह कदम तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने और आतंकी हमलों की निंदा करने के बाद कुछ दिन बाद उठाया गया था।
मंत्री ने क्या कहा?
इसके अलावा कुछ ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टलों और एसोसिएशन ने भी लोगों को तुर्किए न जाने की सलाह जारी की है। नायडू ने शुक्रवार को कहा फिलहाल हम इंडिगो और सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद हम देखेंगे कि इसमें आगे क्या करना है।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान नागरिक और आतंकियों में फर्क नहीं करता…’ UN में भारत ने फिर खोली पड़ोसी की पोल
रिन्यूअल को लेकर फैसला सरकार को करना है
बता दें कि इंडिगो ने तुर्की एयरलाइंस से दो बोइंग 777 विमान लीज पर लिए हैं। ये विमान सीधे इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें संचालित की जा रही है जिनमें से प्रत्येक में 500 से अधिक सीटे हैं। मामले को लेकर इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन तुर्की एयरलाइंस से लीज पर लिए गए विमानों के साथ ऑपरेशन के लिए नियामक ढांचे और नियमों का पालन कर रहा है। हालांकि लीज के रिन्यूअल को लेकर फैसला सरकार को करना है।
ये भी पढ़ेंः कौन थे शशांक तिवारी? 23 साल के आर्मी ऑफिसर साथी को बचाते हुए शहीद
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
48 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines