देशभर में लगातार 4 दिनों से सभी प्रमुख एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। चौथे दिन अब तक 1200 से ज्यादा IndiGo की फ्लाइट रद्द हुईं हैं। इससे दिल्ली, मुंबई, गोवा, अहमदाबाद समेत सभी बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके पीछे पायलट की कमी और डीजीसीए के नए नियम बताए गए हैं।
अब DGCA ने सभी ऑपरेटर्स को क्रू मेंबर्स के साप्ताहिक अवकाश संबंधी निर्देश वापस लिया। डीजीसीए ने कहा कि चल रहे परिचालन व्यवधानों और परिचालन की निरंतरता एवं स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता के संबंध में विभिन्न एयरलाइनों से प्राप्त अभ्यावेदनों को देखते हुए संदर्भित अनुच्छेद में निहित निर्देश कि साप्ताहिक विश्राम के स्थान पर कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा, तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।
यह भी पढ़ें: IndiGo हंगामे का असर अब Air India की उड़ानों पर भी, क्या नए सेफ्टी रूल ने खड़ा किया है बवाल?
बता दें कि अभी तक दिल्ली, जम्मू से इंडिगो की सभी फ्लाइट रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने बताया कि 5 दिसंबर को दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होने वाली सभी इंडिगो घरेलू उड़ानें रात 11:59 बजे तक रद्द कर दी गई हैं। फ्लाइट ने कहा कि हम अपने सभी मूल्यवान ग्राहकों और हितधारकों से गहरा खेद व्यक्त करते हैं, जो इन अप्रत्याशित घटनाओं से काफी प्रभावित हुए हैं।
रद्द होने के चलते ग्राहकों को राहत देने के लिए इंडिगो ने पूरा रिफंड देने की बात कही। इंडिगो ने कहा कि हमारे प्रभावित ग्राहकों का समर्थन करने के लिए, हम उन्हें जलपान, उनकी पसंद के अनुसार अगली उपलब्ध उड़ान के विकल्प, होटल आवास, उनके सामान को वापस पाने में सहायता और लागू होने पर पूर्ण धनवापसी प्रदान कर रहे हैं।
डीजीसीए के डीजी फैज अहमद किदवई ने चल रही हवाई यात्रा में व्यवधान के बीच सभी पायलट एसोसिएशनों और पायलटों से सहयोग की अपील की है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से IndiGo की सभी 235 उड़ानें रद्द, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एयरलाइन ने दी सफाई
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
12 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
33 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines