हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टूट गया विमान का पिछला हिस्सा! जानें क्या है पूरा मामला

Chennai Airport : चेन्नई एयरपोर्ट पर एक विमान दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गया। लैंडिंग के वक्त विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया है। पढ़ें इस पर विमान कंपनी ने क्या कहा है।

विज्ञापन

Chennai Airport : चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना शनिवार की है, जब चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरते समय इंडिगो एयरबस A321 (VT-IBI) का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद विमान को जांच के लिए एयरपोर्ट पर ही रोका गया। यह विमान मुंबई से चेन्नई के लिए उड़ान भर रहा था।

घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी गई और अब इस मामले की जांच विमान दुर्घटना जांच बोर्ड (AAIB) कर रहा है। इंडिगो की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि 8 मार्च 2025 को चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे को छू गया। विमान को उतार दिया गया है और इसे रिपेयर किया जा रहा है। इसके बाद ही यह उड़ान भरेगा।

क्या बोला इंडिगो?

इंडिगो ने आगे कहा कि हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सुरक्षा के सभी मानकों के साथ काम करते हैं। विमानों के कारण हमारे ग्राहकों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।

विज्ञापन

यहां देखें विमान की फोटो

विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

बता दें कि इससे पहले यही विमान VT-IBI पिछले साल सितंबर में भी टेल स्ट्राइक का शिकार हुआ था। तब से लेकर करीब एक महीने पहले तक इस विमान के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई थी। इंडिगो के विमानों ने पिछले 18 महीनों में आठ बार टेल स्ट्राइक का सामना किया है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान के पिछले हिस्से पर काफी खरोंच हैं। खरोंच के ये निशान तब आए, जब विमान लैंडिंग कर रहा था, तब उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola