नई दिल्ली: भारत ने रविवार को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाया। इस क्रम में लाल किले और राष्ट्रपति भवन समेत सभी प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हुआ था। उन्होंने सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली थी।
इससे पहले भारत के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि, “राष्ट्रीय शोक के दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि “उन्हें हमारे समय की दिग्गज” के रूप में याद किया जाएगा।
पीएम मोदी ने आगे जोड़ा, “उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”
बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल बाद सिंहासन पर बैठने के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। महल ने घोषणा की कि स्कॉटलैंड में उनके ग्रीष्मकालीन निवास बाल्मोरल कैसल में उनकी मृत्यु हो गई, जहां शाही परिवार के सदस्य उनके स्वास्थ्य के खराब होने के बाद उनके पास पहुंचे थे। महारानी के निधन के बाद उनके 73 वर्षीय पुत्र प्रिंस चार्ल्स स्वतः ही राजा बन गए।
संबंधित खबरें
लीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
53 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
1 hr ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
1 hr agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
1 hr agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
9 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
9 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
10 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
11 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines