Indias new hitech parliament: संसद मंगलवार से नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी। सभी सांसद नए भवन में पुराने भवन से प्रवेश करेंगे। जिसके बाद नई संसद में कार्यवाही शुरू होगी। नई संसद के सेंट्रल भवन में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी आमंत्रण भेजा गया है। वहीं, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और मेनका गांधी भी भाषण देंगे। इसके अलावा नई संसद को उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी कार्यक्रम में स्पीच देंगे।
विपक्ष 9 मुद्दों पर मांगेगा जवाब
राष्ट्रगान के साथ ये कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक आयोजित होगा। जिसके बाद सभी वरिष्ठ नेता सांसदों को लेकर नए भवन जाएंगे। इसके बाद सभी सांसदों को आईडेंटी कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1.15 बजे शुरू की जाएगी। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही 2.15 बजे आरंभ की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच विशेष सत्र संसग का बुलाया है, जिसके दौरान 4 बिल पेश किए जाएंगे। वहीं, स्पेशल सत्र के दौरान 5 मीटिंग्स होंगी। विपक्ष की ओर से सरकार से सवाल-जवाब के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की गई है।
रियल टाइम में मंत्रियों को मिलेगी जानकारी
जो नई बिल्डिंग बनाई गई है, वह पूरी तरह से हाईटेक है। वहीं, स्टाफ की एंट्री के लिए चेहरा ही आईडेंटी कार्ड होगा। जिसको देखते हुई सांसदों को बायोमेट्रिक स्मार्ट कार्ड भी जारी किए गए हैं। कोई भी सांसद किसी भी भाषा में बोले, सदस्यों को उन्हीं की भाषा में सुनाई देगा। संविधान की सूची में दर्ज 22 भाषाओं में ये फैसिलिटी उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, पूरी संसद को पेपरलेस किया गया है।
सभी सांसदों को उनकी टेबल पर टेबलेट कंप्यूटर की सुविधा दी गई है। हर मंत्री और सांसद को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाया गया है। खास बात यह है कि सांसद अपनी पसंद की भाषा में जरूरी दस्तावेज ले सकेंगे। इसके अलावा रियल टाइम में मंत्री अपने विभागीय सचिव से कोई भी सूचना मंगवाकर संसद में पेश कर सकते हैं। सांसद की अटेंडेंस और वोटिंग भी टेबलेट से होगी। अब मैनुअल काउंटिंग का झंझट नहीं रहेगा।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines