Vande Bharat trains: 1 फरवरी को आम बजट पेश किया गया, जिसमें रेलवे का पूरा ध्यान रखा गया। आम बजट में रेलवे के लिए 200 नई वंदे भारत लाने का लक्ष्य रखा गया है। जैसा कि सब जानते हैं कि अब तक वंदे भारत एसी और चेयरकार वाली लाई गईं, लेकिन यह ट्रेनें स्लीपर डिब्बों वाली होंगी। वंदे भारत के अलावा आने वाले सालों में अमृत भारत ट्रेन और नमो भारत रैपिड रेल भी जनता के लिए ट्रैक पर उतारी जाएंगी।
चलेंगी 200 नई वंदे भारत ट्रेन
देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे बहुत सी नी ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में 200 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया है। इस बार इन ट्रेनों को पुरानी वंदे भारत से थोड़ा अलग डिजाइन किया जाएगा। जिसमें चेयरकार की जगह पर स्लीपर डिब्बे बनाए जाएंगे। एक रैक (गाड़ी) जहां 16 डिब्बों की बनाई जाएगी, तो दूसरी 24 डिब्बों वाली तैयार की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही इनके रूट भी फाइनल कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Indian Railway: इन 10 ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे विभाग ने लिया बड़ा फैसला
कहां पर होंगी तैयार?
रेलवे बोर्ड इस सभी ट्रेनों को अलग-अलग फैक्ट्री में बनाएगा। जहां पर पहली वंदे भारत बनाई गई थी, उसी चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में नए फीचर के साथ 50 वंदे भारत तैयार की जाएंगी। इन वंदे भारत ट्रेनों में खानपान का पूरा इंतजाम होगा, जिसमें पैंट्री कार बनाई जाएंगी। ट्रेन के एक डिब्बे की कीमत 7.70 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। वंदे भारत ट्रेन को नए तरीकों से बनाने के लिए दो कंपनियों के नाम फाइनल हुए हैं।
आने वाले समय में कितनी नई ट्रेनें
भारतीय रेलवे के लिए आम बजट में 2.52 लाख करोड़ रुपये का जारी किया गया है। आने वाले समय में 200 वंदे भारत के अलावा 100 अमृत भारत ट्रेन, 50 नमो भारत रैपिड रेल तैयार की जाएंगी। इसके अलावा, 17 जहार से ज्यादा जनरल नॉन एसी कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे ने साल 2025-26 में 2 हजार जनरल कोच तैयार करने का प्लान बनाया है।
ये भी पढ़ें: मुंबई से गोवा केवल 6 घंटे में! एक्सप्रेसवे का 95% काम पूरा, जानिए कब से कर सकेंगे सफर?
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
9 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
10 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
11 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
12 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
15 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
16 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
19 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
19 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines