Amrit Bharat 2.0 Train: भारतीय रेलवे के पास कई विकास परियोजनाएं हैं, जिनमें से कुछ जल्द ही शुरू होने जा रही हैं और कुछ के लिए काम अभी भी जारी है। अमृत भारत एक्सप्रेस भी रेलवे का ऐसा ही एक प्रोजेक्ट है। इस नई ट्रेन की शुरुआत कर दी गई है, जिसकी एक झलक केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के सोशल मीडिया हैंडल पर देखी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
आज यानी शुक्रवार 10 जनवरी को अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत 2.0 का निरीक्षण किया और इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर साझा कीं। अपने पोस्ट में उन्होंने इस नई ट्रेन की खासियत बताई, जिसमें इमरजेंसी कम्युनिकेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि अमृत भारत ट्रेन का वर्जन 2.0 आम नागरिकों के लिए सोच-समझकर बनाया गया है, जो प्रीमियम सुविधाओं के साथ किफायती है। यह हम उनकी पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
अमृत भारत 2.0 की खासियत
नई अमृत भारत 2.0 ट्रेन का रंग वंदे भारत ट्रेन जैसा है। इसमें एर्गोनोमिक हैंडल, ट्रेन में ऊपरी बर्थ तक जाने के लिए सीढ़ियां और सामान रखने के लिए एल्युमिनियम लगेज स्पेस दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन में मॉड्यूलर टॉयलेट की भी सुविधा है, जिसमें आपको स्टेनलेस स्टील के बेसिन मिलते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है कि ट्रेन के केबिन में एलईडी लाइट्स के साथ USB-A और USB-C चार्जर और मोबाइल होल्डर भी लगे हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में EP असिस्ट ब्रेक भी लगे हैं। साथ में ट्रेन में “इमरजेंसी के दौरान यात्रियों और गार्ड के बीच दो-तरफा कम्युनिकेशन की सुविधा भी दी गई है।
अमृत भारत 2.0 में फायर-सेफ FRP पैनल (HL-3 सर्टिफाइड) के साथ मॉड्यूलर टॉयलेट, कोरियन फिनिश के साथ स्टेनलेस स्टील वॉश बेसिन, लीक-प्रूफ डिजाइन, बेहतर ड्रेनेज और हाइजीन के लिए वेंटिलेशन और 3 LED स्पॉटलाइट और डस्टबिन के साथ ब्राइट इंटीरियर की सुविधाएं भी शामिल हैं।
आरामदायक सीट
अमृत भारत 2.0 में अपर बर्थ के लिए एल्युमीनियम एक्सट्रूजन और मोटे सीट कुशन हैं , ताकि लंबी यात्राओं के दौरान यात्रियों को आराम मिल सकें। साथ ही इसमें एर्गोनोमिक हैंडल, लॉकिंग सिस्टम और री-डिजाइन किए गए एल्युमीनियम लगेज रैक भी हैं।
ट्रेन में ऑटोमेटिक लॉकिंग मैकेनिज्म के साथ आसान कपलिंग/अनकपलिंग और एक्सीडेंट से सुरक्षा के लिए एनर्जी अब्जॉर्बिग डिफॉर्मेशन ट्यूब का सपोर्ट भी है।
यह भी पढ़ें – विदेश में करा रहे जेंडर चेंज सर्जरी; जानिए भारत लौटने के बाद क्या होंगे नियम?
संबंधित खबरें
कम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
15 mins ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
59 mins agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 hr agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
2 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
4 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
4 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines