Indian Railways Running Special Trains For Chhath Puja: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा में घर जाने और वापस आने वाले लोगों को स्पेशल ट्रेनों के रूप में खास सौगात दी है। रेलवे छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों वाली है। इन ट्रेनों के संचालन से त्यौहारी सीजन में लोगों के बीच टिकट के लिए मारामारी को लेकर काफी सहुलियत मिलेगी।
एक महीने पहले से रिजरवेशन फुल
बता दें कि, एक महीने पहले से ही बिहार की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटों की रिजरवेशन फुल हो गईं थीं। ट्रेनों की टिकट को लेकर लोगों की इस मारामारी देखते हुए रेलवे ने त्योहारी सीजन में दिल्ली और मुंबई से बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। अब जिन लोगों की टिकट पहले से बुक नहीं है उन्हें भी घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट के लिए परेशानी नहीं होगी।
CPRO ने दी जानकारी
पूर्व मध्य रेलवे के CPRO वीरेंद्र कुमार ने ये इस बात जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर और दानापुर से दिल्ली के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। दिल्ली से बिहार के लिए संचालित की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट में मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल (05283/05284) शामिल है, जो हफ्ते में दो चलाई जाएगी।
चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
यह ट्रेन 11 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक हर बुधवार और शनिवार को दिल्ली के आनंद विहार से चलेगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल (05273/05274) भी सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। साथ ही दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल (03257/03258) भी चलाई जाएगी, ये ट्रेन हफ्ते में एक बार संचालित होगी।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines