Indian Railways new trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित सिंगूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल पूर्वी भारत में लंबी दूरी और अंतरराज्यीय रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से दो ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे इस पूरे क्षेत्र के यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा. इन ट्रेनों में बनारस–सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और हावड़ा–आनंद विहार टर्मिनल–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस (13065/13066) साप्ताहिक चलेगी.
पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में मजबूत होगा रेल नेटवर्क
बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर और जसडीह स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव के साथ चलेगी, जिससे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा. वहीं हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी, जिससे पूर्वी भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच तेज, किफायती और भरोसेमंद रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. प्रधानमंत्री द्वारा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के उपलक्ष्य में आसनसोल मंडल के आसनसोल, दुर्गापुर, मधुपुर और जसडीह स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
नई पीढ़ी की ट्रेन है अमृत भारत एक्सप्रेस
अमृत भारत एक्सप्रेस नई पीढ़ी की ट्रेन है, जिसे सुरक्षित, आरामदायक और किफायती लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है. यह विशेष रूप से निम्न और निम्न-मध्यम आय वर्ग के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है. आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली इन दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से प्रमुख शहरों, धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्रों और महत्वपूर्ण गंतव्यों तक कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा. साथ ही, इससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलने की संभावना जताई जा रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
52 mins ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines