हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक और ट्रेन हादसे की शिकार, 4 बोगियों में लगी भीषण आग, कोरबा एक्सप्रेस विशाखापट्टनम में धू-धू कर जली

Train Fire Accident: कोरबा से विशाखापट्टनम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में आज भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर 4 बोगियां पूरी तरह से राख हो गईं। आग लगने से रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
आग लगने से रेलवे की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

Korba Express Train Caught Fire: आज एक और ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन नंबर 18517 कोरबा एक्सप्रेस में अचानक आग भड़क गई। ट्रेन की 4 बोगियां धू-धू कर जली। हादसा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ। फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाती 3 बोगियां जलकर राख हो चुकी थीं। गनीमत रही कि ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खाली खड़ी थी।

सवारियां उतरकर जा चुकी थीं। इस वजह से जानी नुकसान होने से बच गया, लेकिन ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रेन में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही GRP, शहरी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण तलाशने और जांच करने के आदेश जारी हो गए हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

लोगों और फायर कर्मियों ने मिलकर बुझाई आग

रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन नंबर 18517 छत्तीसगढ़ के कोरबा से रवाना होकर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम पहुंची थी। ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी कि अचानक एक कोच से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते धुंआ आग में बदल गया और आग की विकराल लपटों ने AC कोच B6, B7, M1 को अपनी चपेट में लिया।

विज्ञापन

बोगियों में लगी आग देखकर रेलवे स्टेशन कर्मचारी दौड़े आए और पानी फेंकने लगे। तुरंत फोन करके फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर कर्मियों और लोगों ने मिलकर आग को बाकी कोच तक फैलने नहीं दिया, लेकिन आग बुझाए जाने तक तीनों AC कोच जलकर राख हो चुके थे। फायर कर्मियों और लोगों की सूझबूझ से जानी नुकसान होने से बच गया।

यह भी पढ़ें:क्या ऐसे भी आती है मौत? उछलकर दूसरी सड़क पर पहुंची कार, मारे गए 7 लोग; हादसे की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

ट्रेन को 2 बजे कडप्पा के लिए होना था रवाना

रेलवे अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कोरबा एक्सप्रेस को करीब 2 बजे विशाखापट्टनम से कडप्पा के लिए रवाना होना था। इस दौरान कोरबा एक्सप्रेस तिरुमाला एक्सप्रेस बन जाती, लेकिन सुबह 10 बजे के करीब ट्रेन में अग्निकांड हो गया। ट्रेन की AC बोगियों के पैसेंजर्स अभी आए नहीं थे, इसलिए जानी नुकसान नहीं हुआ। कुछ पैसेंजर ट्रेन में बैठ गए थे, जिन्हें आग लगते ही सकुशल रेस्कयू कर लिया गया था। आग लगने में कहीं कोई मानवीय गलती तो नहीं, इस एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:चमत्कार! 20 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला; वायनाड में मिल चुकीं 365 लाशें, हिमाचल-केदारनाथ में ऐसे हैं हालात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola