Puja Special Trains: भारत में सफर करने के लिए सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे कई वजह हैं। लंबे सफर के लिए यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर काफी आसान होता है। साथ ही ट्रेनों में किराया भी उतना अधिक नहीं होता है। हालांकि, अभी देश में कई खास सुविधाओं वाली ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनका किराया बाकी ट्रेनों से ज्यादा होता है। इंडियन रेलवे यात्रियों के लिए समय-समय पर सुविधाओं में कई बदलाव करता है। साथ ही, जरूरत के हिसाब से नई ट्रेनों का संचालन भी करता है। देश में त्योहारी सीजन आने से पहले ही एक बार फिर से रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
चलाई जाएंगी 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ होती है। इसके लिए लोगों को ट्रेनों में टिकट लेने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से निपटने के लिए पहले ही भारतीय रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने जानकारी दी कि 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इसमें ट्रेनें कुल 2024 फेरे लगाएंगी। ये ट्रेनें मुंबई, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल और दक्षिण भारत के कुछ रूट्स पर चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, महाराष्ट्र में चलेंगी 380 स्पेशल ट्रेनें
कहां पर कितनी ट्रेनों का संचालन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा ट्रेनें साउथ सेंट्रल रेलवे की तरफ से चलाई जाएंगी। इसमें 48 ट्रेनें होंगी, जिनके 684 फेरे होंगे। साउथ सेंट्रल रेलवे की इन ट्रेनों में ज्यादातर का संचालन सिकंदराबाद और हैदराबाद के स्टेशनों के लिए होगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे की बात करें, तो उनकी तरफ से 14 ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो खासकर बिहार के शहरों के लिए होंगी। इन के जरिए पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और गया का सफर किया जा सकेगा।
इसके अलावा, ये स्पेशल ट्रेनें कोयंबटूर, मदुरै, संबलपुर, रांची, प्रयागराज, रायपुर, कानपुर, भोपाल और कोटा समेत कई शहरों के लिए चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: दिवाली और छठ को लेकर रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेन, मिलेंगे कन्फर्म टिकट
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines