New Plan of Railway: कश्मीर घाटी में ट्रेनों का परिचालन करने के लिए इंडियन रेलवे ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे की योजना है कि श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें चले। वंदे भारत एक्सप्रेस को श्रीनगर तक चलाने के लिए प्लानिंग की गई है। यानी वंदे भारत पहली ट्रेन होगी, जो श्रीनगर तक चलेगी। इसके अलावा और कौन-कौन सी ट्रेनें श्रीनगर तक चलाई जा सकती हैं? इसके आकलन को लेकर भी इंडियन रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। जिन ट्रेनों का विस्तार किया जाना है, वे अभी तक जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक ही जा रही हैं। रेलवे की योजना सिरे चढ़ते ही वैष्णो देवी जाने वाले भक्त श्रीनगर भी घूमने जा सकेंगे। इससे टूरिज्म को फायदा होगा।
यह भी पढ़ें:कॉलेज के बाथरूम में कैमरा देख भड़कीं छात्राएं, यूपी के सोनभद्र में मिलीं सैकड़ों वीडियो क्लिप
रेलवे सूत्रों के मुताबिक 32 ट्रेनों का विस्तार करने की योजना बनाई गई है। आने और जाने वालीं ट्रेनें इनमें शामिल हैं। अब ये ट्रेनें जल्द श्रीनगर तक आवागमन करेंगी। इससे पर्यटकों को भी फायदा होगा। इनमें ट्रेन नंबर 16787-88 तिरुनेलवेली से माता वैष्णो देवी कटरा, ट्रेन नंबर 12425-26 नई दिल्ली से जम्मूतवी, ट्रेन नंबर 19803-04 कोटा से माता वैष्णो देवी कटरा, ट्रेन नंबर 16317-18 कन्या कुमारी से माता वैष्णो देवी कटरा, ट्रेन नंबर 12445-46 नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा, ट्रेन नंबर 12331-32 हावड़ा से जम्मूतवी, ट्रेन नंबर 11449-50 जबलपुर से माता वैष्णो देवी कटरा, ट्रेन नंबर 16031-32 चेन्नई सेंट्रल से माता वैष्णो देवी कटरा आदि ट्रेनें शामिल हैं।
21 सितंबर को रवाना हुई थी विशेष ट्रेन
इससे पहले भी माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए सितंबर में इंडियन रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई थी। सस्ते टिकट पर खाने-पीने, आने-जाने और होटल के किराए तक की सुविधा दी गई दी थी। इसको IRCTC ने बजट फ्रेंडली प्लान के तहत पेश किया था। जिसमें एक रात और दो दिन शामिल थे। ये ट्रेन 21 सितंबर को दिल्ली से कटरा के लिए रवाना हुई थी। इसका उद्देश्य कटरा जाने वाले भक्तों को सुविधाएं प्रदान करना था। जिसमें एक व्यक्ति के लिए 9145 रुपये का टिकट रखा गया था।
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines