Indian Navy Missile Destroyer : भारत ने समुद्र को चीरने के लिए पानी में एक खतरनाक मिसाइल विध्वंसक उतार दिया है, जिससे दुश्मन देशों में हड़कंप मच गया है। भारत में निर्मित मिसाइल विध्वंसक काफी खतरनाक है, जो समुद्री डाकुओं और दुश्मन देश पाकिस्तान एवं चीन को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगा। यह मिसाइल अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी साझा की गई है।
समुद्री डकैती रोधी मिशन के तहत भारतीय नौसेना ने अपना दूसरा पोत उतारा है। अदन की खाड़ी में यह स्वदेशी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत पहरा दे रहा है। इस क्षेत्र में इंडियन नेवी के दो पोत आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता तैनात हैं, जिसके आसपास दुश्मन देशों का कोई जहाज नहीं भटक सकता है। साथ ही अब समुद्री डाकुओं को किसी भी नाव या जहाज का अपहरण करने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : अरब सागर में जहाज हाईजैक करने की कोशिश, Indian Navy ने सोमालियाई लुटेरों को खदेड़ा
समुद्री डाकुओं ने माल्टा के जहाज का किया था अपहरण
आपको बता दें कि पिछले दिनों समुद्री डाकुओं ने माल्टा के एक मालवाहक का किडनैप कर लिया था। इसके बाद भारतीय नौसेना मदद के लिए सामने आई है और डाकुओं के चंगुल से माल्टा के जहाज को छुड़ा लिया। इसे लेकर नौसेना के प्रवक्ता का कहना है कि 14 दिसंबर को एमवी रुएन जहाज का अपहरण हुआ था और इसके एक दिन बाद 15 दिसंबर को इंडियन नेवी के समुद्री गश्ती विमान ने किडनैप जहाज से संपर्क साध लिया था। भारत ने मदद के लिए अपना युद्धपोत आईएनएस कोच्चि को भेजा था। डाकुओं ने नाव के चालक समेत सभी मेंबरों को बंधक बना लिया था।
समुद्री डाकुओं पर लगाम लगाएगा स्वदेशी पोत
माल्टा के जहाज के अपहरण के बाद भारतीय नौसेना अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर भारत के रक्षा मंत्रालय ने अदन की खाड़ी में एक और मिसाइल विध्वंसक पोत तैनात करने का फैसला लिया, जो समुद्री डाकुओं को रोकेगा। इसे लेकर भारतीय नौसेना का कहना है कि हम समुद्री डाकुओं पर लगाम लगाने और दूसरे को हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
30 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines