भारतीय नौसेना को अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक और साथी मिल गया है. भारतीय नौसेना ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नया MH-60R हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन INAS 335 ‘OSPREY’ कमिशन किया है, जिसे रोमियो नाम दिया गया है. कमिशनिंग प्रोग्राम की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के.त्रिपाठी ने की. भारतीय नौसेना के लिए ये कमिशनिंग आधुनिकीकरण की दिशा में अनोखा कदम है. रोमियो हेलीकॉप्टर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि समंदर में अगर कोई दुश्मन देश सिकंदर बनने की कोशिश करेगा तो ये दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ -ढूंढकर मार गिराएगा. MH-60R की गिनती दुनिया के सबसे मॉडर्न मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर्स में होती है. इसे बनानी वाली एक अमेरिकी कंपनी है, जिसका नाम है लॉकहीड मार्टिन. MH-60R अमेरिकी नौसेना के मुख्य हेलीकॉप्टर्स में से एक है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि रोमियों में क्या-क्या खूबी है?
ये भी पढ़ें: 2047 तक आत्मनिर्भर बनेगी भारतीय नौसेना, INS डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट बना नया गेम चेंजर
MH-60R ‘रोमियो’ में क्या है खास?
रोमियो एक एडवांसड वेपन है, जो हेलफायर मिसाइलों, मार्क-54 टॉरपीडो, रॉकेट और मशीन गन से लैस हैं. इसमें सेंसर और सोनार है जो गहरे समंदर में छिपी दुश्मनों की सबमरीन को ढूंढकर उन्हें तबाह कर सकती हैं. MH-60R ‘रोमियो’ का सेल्फ डिफेंस सिस्टम बेहद खास है, इसमें इंफ्रारेड डिवाइस हैं जो खतरे को भांप कर सेल्फ एक्टिवेट हो जाता है. अगर किसी देश से युद्ध की नौबत आती है तो रोमियो हेलिकॉप्टटर बड़े ही आसानी से INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत से उड़ान भरने के साथ ही लैडिंग भी कर सकता है.
दुश्मन के लिए काल साबित होगा ‘रोमियो’
2020 में अमेरिका से खरीदे गए 24 MH-60R हेलीकॉप्टर्स की पहली स्क्वाड्रन INAS 334 को मार्च 2024 में कोच्चि में कमीशन किया गया था, अब इसकी दूसरी पूरी स्क्वाड्रन तैयार है. ये हेलीकॉप्टर हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती चीनी नौसेना की घुसपैठ पर निगरानी रखेंगे. नौसेना अधिकारियों का मानना है कि MH-60R हेलीकॉप्टर दुश्मन देशों की सबमरीन को कहीं से भी ट्रैक करके उन्हें तबाह कर सकता है, जिससे समंदर में भारतीय जहाजों की सुरक्षा में इजाफा होगा. हिंद मासागार,प्रशांत महासागर या फिर अरब सागर में देश की सुरक्षा की बात हो तो रोमियों हेलिकॉप्टर बड़े ही आसानी से दुश्मन की सभी हरकत को ट्रेक करने के साथ ही उसपर हमला भी कर सकता है.
ये भी पढ़ें: 4 मिनट में अटैक, 10000KM स्पीड… कितना खतरनाक है पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा चुकी ‘ब्रह्मोस’ का नया वर्जन?
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
37 mins agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
2 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
3 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
5 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines