Mother-Son Came To India After A Year In Pakistani Jail : पाकिस्तान ने 1 भारतीय महिला और उसके नाबालिग बेटे को अट्टारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के हवाले कर दिया। ये दोनों अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसने के अपराध में एक साल से पाकिस्तानी जेल में बंद थे। उनकी सजा की अवधि पूरी होने के बाद पाकिस्तान ने उन्हें भारत वापस लौटाया है। महिला की पहचान वाहिदा बेगम और उनके बेटे की पहचान फैज खान के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों मानव तस्करी के शिकार हुए थे। दोनों को अफगानिस्तान से चमन बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में घुसते समय गिरफ्तार किया गया था।
कनाडा जाने का था प्लान, पहुंच गईं पाकिस्तान
असम के नगांव जिले की रहने वाली वाहिदगा बेगम ने पाकिस्तान में पुलिस को बताया था कि कि साल 2022 में पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ कनाडा जाने का प्लान बनाया था। उन्होंने कथित तौर पर अपनी संपत्ति बेची और इससे मिला पैसा एक ट्रैवल एजेंट को दिया जिसने उन्हें रिलोकेट करने का वादा किया था। उनकी यात्रा दुबई से शुरू हुई थी और वहां से वह अफगानिस्तान पहुंचीं। यहां से एजेंट उनके पैसे और पासपोर्ट लेकर गायब हो गया और वाहिदा और उनका बेटा वहीं फंस गया। यहां से भारत लौटने की कोशिश में वह पाकिस्तान पहुंच गई थीं।
भारत ने उठाया था पाक सरकार के सामने केस
वाहिदा ने बताया कि बाद में कई महीने बाद हमारी नागरिकता वेरिफाई करने की प्रक्रिया शुरू हुई और उसके बाद कौंसुलर एक्सेस मिली। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उनके वकील ने भारत में रह रही उनकी मां को इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद वाहिदा के परिवार ने दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन और इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन से संपर्क किया और दोनों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। भारतीय हाई कमीशन ने यह मामला पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के सामने उठाया था। बुधवार को वाहिदा अपने बेटे के साथ भारत आ गईं।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका में इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में अंबानी! 5G सेवा लॉन्च करेगी रिलायंस
ये भी पढ़ें: पाक ने किया लाहौर समझौते का उल्लंघन! पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने मानी गलती
ये भी पढ़ें: Pope Francis ने मांगी माफी! समलैंगिकों को लेकर कह दी थी आपत्तिजनक बात
ये भी पढ़ें: मस्क की होगी व्हाइट हाउस में एंट्री! ट्रंप राष्ट्रपति बने तो दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
2 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
5 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
5 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
7 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
7 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
11 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
11 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines